PM Vishwakarma Yojana 2026: Online Registration, Eligibility, Benefits & Apply Process

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
PM Vishwakarma Yojana 2026

PM Vishwakarma Yojana 2026 :- आप सभी को बताना चाहूँगा कि देश के लाखों पारंपरिक कारीगर और शिल्पकार, जो पीढ़ियों से अपने हाथों और औजारों से काम करते आ रहे हैं, उनके लिए केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना 2026 में एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने लेकर आई है। अगर आप बढ़ई, लोहार, दर्जी, कुम्हार, सुनार, नाई, मोची, हथकरघा बुनकर या इसी तरह किसी पारंपरिक पेशे से जुड़े हुए हैं और अपने हुनर को आगे बढ़ाकर एक स्थायी आमदनी का जरिया बनाना चाहते हैं, तो यह योजना आपके लिए बेहद फायदेमंद है।

आपको बता दे कि सरकार का मकसद यह है कि पारंपरिक कारीगर केवल मेहनत तक सीमित न रहें, बल्कि उन्हें आधुनिक प्रशिक्षण, अच्छे औजार, सस्ता लोन और सरकारी पहचान मिले, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। वर्ष 2026 में भी यह योजना पूरी तरह लागू है और पात्र लाभार्थी इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आज के इस लेख में हम आपको PM Vishwakarma Yojana Online Apply 2026 से जुड़ी हर जरूरी जानकारी बिल्कुल आसान भाषा में विस्तार से बताने वाले हैं, ताकि आप बिना किसी परेशानी के इस योजना का लाभ उठा सकें।

जाने इस पोस्ट में क्या-क्या है – पीएम विश्वकर्मा योजना क्या है?, योजना का उद्देश्य क्या है?, योजना के प्रमुख फायदे, ₹2 लाख तक लोन और अन्य वित्तीय लाभ, पात्रता (Eligibility), मान्य पारंपरिक पेशे, जरूरी दस्तावेज़, ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया,पूरी जानकारी स्टेप-बाय-स्टेप दिया गया है, जिसे आप पढ़कर आसानी से अपना फॉर्म भर सकते हैं | अगर आप इस आर्टिकल को विस्तार रूप से जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक अंत तक जरुर पढ़े |

और जो भी आवेदक PM Vishwakarma Yojana 2026 का आने का इंतजार कर रहे थे तो हम अपने इस आर्टिकल कि मदद से यह बता देना चाहेंगे कि उन सभी आवेदको का  इंतजार ख़त्म हो चूका है. क्यूंकि  MSME मंत्रालय के द्वारा नोतिफ़िकेसन जारी कर दिया गया है |

Read Also More Latest Update:- 

जहाँ से आप सब अपना अपना फॉर्म भर सकते है ,हमारे इस आर्टिकल में PM Vishwakarma Yojana 2026 से सम्बंधित सारी जानकारी बताई गई है और अंत में इम्पोर्टेन्ट लिंक उपलब्ध कराइ गई है जहाँ से आप आसानी से अपना ऑनलाइन फॉर्म फिल उप कर सकते हैं |

PM Vishwakarma Yojana 2026 :- Overview

विवरण जानकारी
योजना का नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना
शुरू होने का वर्ष 2023
लागू मंत्रालय MSME मंत्रालय
सहयोगी मंत्रालय MSDE, वित्त मंत्रालय
लाभार्थी पारंपरिक कारीगर / शिल्पकार
टूलकिट सहायता ₹15,000
लोन राशि ₹1 लाख (पहला), ₹2 लाख (दूसरा)
ब्याज दर 5%
प्रशिक्षण भत्ता ₹500 प्रतिदिन
आवेदन माध्यम ऑनलाइन / CSC
आधिकारिक वेबसाइट pmvishwakarma.gov.in

 

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना 2026 क्या है?

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक केंद्रीय योजना है, जिसका उद्देश्य देश के पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक, तकनीकी और सामाजिक रूप से मजबूत बनाना है। यह योजना उन लोगों के लिए बनाई गई है जो पीढ़ियों से अपने हाथों और पारंपरिक औजारों के माध्यम से काम करते आ रहे हैं।

इस योजना की शुरुआत 17 सितंबर 2023 को की गई थी और वर्ष 2026 में भी यह पूरी तरह लागू है। योजना का संचालन सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) द्वारा किया जाता है, जिसमें कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय और वित्त मंत्रालय का सहयोग शामिल है।

पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत कारीगरों को विश्वकर्मा सर्टिफिकेट और डिजिटल आईडी कार्ड दिया जाता है, जिससे उन्हें एक आधिकारिक पहचान मिलती है। इसके साथ ही सरकार उन्हें प्रशिक्षण, टूलकिट सहायता और बिना गारंटी का सस्ता लोन भी प्रदान करती है।

PM Vishwakarma Yojana 2026 :- का उद्देश्य

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना 2026 का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि देश का कोई भी पारंपरिक कारीगर संसाधनों की कमी के कारण अपना हुनर न छोड़े। सरकार चाहती है कि कारीगरों के पारंपरिक कौशल को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए।

योजना के प्रमुख उद्देश्य इस प्रकार हैं :-

  •  कारीगरों को विश्वकर्मा के रूप में आधिकारिक पहचान देना
  •  पारंपरिक कौशल का संरक्षण और संवर्धन करना 
  • आधुनिक प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकुशलता बढ़ाना 
  • आधुनिक औजार और टूलकिट उपलब्ध कराना 
  • बिना गारंटी कम ब्याज दर पर लोन देना 
  • डिजिटल लेन-देन और बैंकिंग से जोड़ना 
  • मार्केटिंग और ब्रांडिंग में सहायता देना 
  • रोजगार के नए अवसर पैदा करना

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के फायदे

PM Vishwakarma Yojana के तहत पात्र कारीगरों को कई तरह के फायदे दिए जाते हैं, जिससे उनका व्यवसाय धीरे-धीरे मजबूत होता है और आमदनी बढ़ती है।

योजना के प्रमुख लाभ:

  •  विश्वकर्मा सर्टिफिकेट और डिजिटल आईडी कार्ड 
  • बेसिक और एडवांस स्किल ट्रेनिंग 
  • ट्रेनिंग के दौरान ₹500 प्रतिदिन भत्ता 
  • ₹15,000 तक की टूलकिट सहायता 
  • बिना गारंटी ₹1 लाख से ₹2 लाख तक का लोन 
  • लोन पर सिर्फ 5% ब्याज 
  • डिजिटल भुगतान पर प्रोत्साहन 
  • ई-कॉमर्स और मार्केटिंग सपोर्ट

PM Vishwakarma Yojana 2026 :- Financial Benefits

लाभ का प्रकार राशि / विवरण
प्रशिक्षण भत्ता ₹500 प्रतिदिन
टूलकिट अनुदान ₹15,000
पहला लोन ₹1,00,000
दूसरा लोन ₹2,00,000
ब्याज दर 5%
डिजिटल प्रोत्साहन ₹1 प्रति ट्रांजैक्शन (अधिकतम 100)

 

PM Vishwakarma Yojana 2026 Eligibility

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना 2026 का लाभ वही व्यक्ति ले सकता है जो वास्तव में पारंपरिक कारीगर या शिल्पकार हो और असंगठित क्षेत्र में स्वरोजगार करता हो।

पात्रता शर्तें :-

  •  आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए 
  • न्यूनतम आयु 18 वर्ष 
  • पारंपरिक कारीगर या शिल्पकार होना चाहिए 
  • असंगठित क्षेत्र में कार्यरत होना चाहिए 
  • 18 मान्य पारंपरिक पेशों में से किसी एक से जुड़ा हो 
  • पिछले 5 वर्षों में किसी सरकारी लोन योजना का लाभ न लिया हो 
  • एक परिवार से केवल एक सदस्य पात्र 
  • सरकारी नौकरी करने वाले पात्र नहीं

PM Vishwakarma Yojana 2026 के अंतर्गत मान्य पारंपरिक पेशे

इस योजना के तहत केवल वही पेशे मान्य हैं जो पारंपरिक और हाथों से किए जाने वाले हों।

मान्य पेशे :-

  •  बढ़ई 
  • लोहार 
  • कुम्हार 
  • दर्जी 
  • सुनार 
  • नाई 
  • मोची 
  • राजमिस्त्री 
  • हथकरघा बुनकर 
  • खिलौना निर्माता 
  • नाव निर्माता 
  • ताला निर्माता 
  • पत्थर कारीगर 
  • टोकरी / चटाई निर्माता 
  • मछली जाल निर्माता

PM Vishwakarma Yojana 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज़

ऑनलाइन आवेदन करने से पहले नीचे दिए गए दस्तावेज़ तैयार रखें :-

  • आधार कार्ड 
  • राशन कार्ड 
  • बैंक पासबुक 
  • मोबाइल नंबर (आधार से लिंक) 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

How To Apply Online for PM Vishwakarma Yojana 2026?

PM Vishwakarma Yojana के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। आप घर बैठे या नजदीकी CSC सेंटर की मदद से आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन करने के स्टेप :-

  • आधिकारिक वेबसाइट pmvishwakarma.gov.in पर जाएं

PM Vishwakarma Yojana 2026

  • Applicant / Beneficiary Login पर क्लिक करें

PM Vishwakarma Yojana 2026

  • नया रजिस्ट्रेशन करें

  • आधार OTP से सत्यापन करें

  • जरूरी जानकारी भरें

  • दस्तावेज़ अपलोड करें

  • फॉर्म सबमिट करें

  • आवेदन नंबर सुरक्षित रखें

Important Links

PM Vishwakarma Yojana 2026 Applicant/ Beneficiary Login Click Here
Rojgar Parinam Click Here
Official Website Click Here
Join Us Our Social Media Channel WhatsApp || Telegram || Facebook

 

निष्कर्ष – PM Vishwakarma Yojana 2026

इस लेख में हमने आपको पीएम विश्वकर्मा योजना 2026  से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान किया गया  हैं। साथ ही, यह भी बताया है कि आप अपना फॉर्म आवेदन कर सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पीएम विश्वकर्मा योजना 2026 की ऑफिसियल वेबसाइट पर नियमित रूप से जाए ताकि कोई भी नया अपडेट मिल सके

PM Vishwakarma Yojana 2026 से सम्बंधित आप सभी लोगो ने  को बहुत अच्छी जानकारी प्राप्त हुआ होगा  यदि यह लेख आप सभी लोगो के लिए यूजफुल साबित होता है तो इस महत्वपूर्ण लेख को आप सोशल मीडिया पर जरूर सेयर करें और साथ ही साथ कमेंट बॉक्स में यह भी बताने का प्रयाश करें कि आप सभी लोगो को हमारे तरफ से डी गई जानकारी कैसा लगा है |

FAQs – PM Vishwakarma Yojana 2026

1. PM Vishwakarma Yojana 2026 क्या है?

Ans :- PM Vishwakarma Yojana 2026 भारत सरकार की एक केंद्रीय योजना है, जिसका उद्देश्य देश के पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक, तकनीकी और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत कारीगरों को प्रशिक्षण, टूलकिट सहायता और बिना गारंटी का सस्ता लोन दिया जाता है।

2. PM Vishwakarma Yojana 2026 की शुरुआत कब हुई?

Ans :- प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की शुरुआत 17 सितंबर 2023 को की गई थी और यह योजना वर्ष 2026 में भी पूरी तरह लागू है।

3. PM Vishwakarma Yojana 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

Ans :- वे सभी पारंपरिक कारीगर और शिल्पकार आवेदन कर सकते हैं जो: भारत के नागरिक हों असंगठित क्षेत्र में स्वरोजगार करते हों अपने हाथों और औजारों से काम करते हों सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्ति और उनके परिवारजन इस योजना के पात्र नहीं हैं।

4. PM Vishwakarma Yojana 2026 में आयु सीमा क्या है?

Ans :- इस योजना के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा तय नहीं की गई है।

5. PM Vishwakarma Yojana में कितनी टूलकिट सहायता मिलती है?

Ans :- इस योजना के अंतर्गत पात्र कारीगरों को ₹15,000 तक की टूलकिट सहायता दी जाती है। यह राशि DBT के माध्यम से सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।

6. PM Vishwakarma Yojana 2026 में कितना लोन मिलता है?

Ans :- इस योजना के तहत बिना किसी गारंटी के दो चरणों में लोन दिया जाता है: पहला चरण: ₹1,00,000 दूसरा चरण: ₹2,00,000

Leave a comment