Bihar Mahila Sahayata Yojana 2025 : बिहार सरकार दे रही है इन महिलाओं को ₹25,000 आवेदन शुरू – जल्दी करें आवेदन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Bihar Mahila Sahayata Yojana 2025

Bihar Mahila Sahayata Yojana 2025 :- बिहार राज्य की महिलाओं के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण और लाभकारी योजना की शुरुआत की गई है, जिसका नाम है Bihar Mahila Sahayata Yojana 2025। इस योजना के तहत बिहार सरकार अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय की तलाकशुदा, परित्यक्ता और विशेष परिस्थिति में रह रही महिलाओं को ₹25,000 की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है।

अगर आप या आपके परिवार में कोई महिला इस योजना की पात्रता रखती हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद जरूरी है। इस आर्टिकल में हम आपको योजना से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी जैसे – योजना का उद्देश्य, लाभ, पात्रता, जरूरी दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया, लाभ मिलने की प्रक्रिया और महत्वपूर्ण लिंक विस्तार से बताएंगे। इस योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन ही स्वीकार किया जायेगा |

और जो भी आवेदक बिहार महिला सहायता योजना 2025 का आने का इंतजार कर रहे थे तो हम अपने इस आर्टिकल कि मदद से यह बता देना चाहेंगे कि उन सभी आवेदको का  इंतजार ख़त्म हो चूका है. क्यूंकि बिहार सरकार द्वारा के द्वारा नोतिफ़िकेसन जारी कर दिया गया है |

Read Also More Latest Update:- 

जहाँ से आप सब अपना अपना फॉर्म भर सकते है , हमारे इस आर्टिकल में सारी जानकारी बताई गई है जहाँ से आप आसानी से अपना फॉर्म ऑफलाइन फॉर्म फिल उप कर सकते हैं |

Bihar Mahila Sahayata Yojana 2025 -Overall

विवरण जानकारी
योजना का नाम अल्पसंख्यक मुस्लिम परित्यक्ता/तलाकशुदा महिला सहायता योजना
लेख का प्रकार सरकारी योजना
विभाग अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सरकार
लाभ राशि ₹25,000 (एकमुश्त)
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन
लाभार्थी मुस्लिम तलाकशुदा / परित्यक्ता महिलाएं
योजना की शुरुआत वर्ष 2006–07
आधिकारिक वेबसाइट state.bihar.gov.in/main

 

Bihar Mahila Sahayata Yojana 2025 क्या है?

Bihar Mahila Sahayata Yojana 2025 दरअसल “अल्पसंख्यक मुस्लिम परित्यक्ता/तलाकशुदा महिला सहायता योजना” का ही विस्तारित रूप है, जिसे बिहार सरकार द्वारा संचालित किया जा रहा है।

इस योजना के अंतर्गत उन महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है:

  • जो तलाकशुदा हैं

  • जिनके पति ने उन्हें 2 वर्ष या उससे अधिक समय से छोड़ दिया है

  • जिनके पति मानसिक रूप से पूर्णतः अक्षम हैं

ऐसी महिलाओं को सरकार द्वारा ₹25,000 की एकमुश्त सहायता राशि दी जाती है, ताकि वे अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।

Bihar Mahila Sahayata Yojana 2025

योजना का उद्देश्य

इस योजना को शुरू करने के पीछे बिहार सरकार का मुख्य उद्देश्य है:

  • अल्पसंख्यक मुस्लिम महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना

  • तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा देना

  • महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर सम्मानपूर्वक जीवन जीने में सहायता करना

  • गरीबी और असहायता से जूझ रही महिलाओं को आर्थिक सहारा देना

यह योजना वित्तीय वर्ष 2006–07 से लगातार संचालित की जा रही है।

Bihar Mahila Sahayata Yojana 2025 : इसके तहत मिलने वाले लाभ

इस योजना के तहत महिलाओं को निम्नलिखित लाभ दिए जाते हैं:-

  •  ₹25,000 की एकमुश्त आर्थिक सहायता

  •  राशि सीधे महिला के बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाती है

  •  पहले सहायता राशि ₹10,000 थी, जिसे वर्ष 2017–18 से बढ़ाकर ₹25,000 कर दिया गया

  •  अब तक 15,990 से अधिक महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हो चुकी हैं

  •  किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं

Bihar Mahila Sahayata Yojana 2025 : किन्हें मिलेगा योजना का लाभ

इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला को निम्न शर्तें पूरी करनी होंगी:

  • महिला तलाकशुदा हो

  • पति द्वारा कम से कम 2 वर्ष से परित्यक्ता हो

  • पति पूर्णतः मानसिक रूप से विकलांग हो (प्रमाण पत्र आवश्यक)

  • महिला की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच हो

  • वार्षिक पारिवारिक आय ₹4,00,000 से कम हो

  • महिला बिहार राज्य की स्थायी निवासी हो

  • महिला अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय से संबंधित हो

Bihar Mahila Sahayata Yojana 2025 : महत्वपूर्ण दस्तावेज

आवेदन करते समय नीचे दिए गए दस्तावेज अनिवार्य हैं:-

  • भरा हुआ आवेदन पत्र

  • घोषणा पत्र

  • अनुशंसा / प्रमाण पत्र

  • जनप्रतिनिधि द्वारा प्रमाण पत्र

    • मुखिया / सरपंच

    • वार्ड सदस्य

    • प्रखंड प्रमुख

    • पंचायत समिति सदस्य

  • सरकारी / न्यायालय प्रमाण पत्र

    • परिवार न्यायालय

    • BDO / CO

    • जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी

  • आयु प्रमाण पत्र

  • आय प्रमाण पत्र

  • पति की मानसिक विकलांगता का प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

  • बैंक पासबुक की कॉपी

Bihar Mahila Sahayata Yojana 2025 : आवेदन प्रक्रिया

इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध नहीं है। आवेदन पूरी तरह से ऑफलाइन माध्यम से किया जाता है।

आवेदन कैसे करें?

  •  सबसे पहले योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करें
  •  आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें
  •  सभी जरूरी दस्तावेज संलग्न करें
  •  आवेदन पत्र अपने जिले के
    जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी कार्यालय में जमा करें
  •  आवेदन जमा करने के बाद रसीद जरूर लें

Bihar Mahila Sahayata Yojana 2025 : इस प्रकार से मिलेगा योजना का लाभ

  • आवेदन जमा होने के बाद विभाग द्वारा सत्यापन किया जाता है

  • पात्र पाए जाने पर आवेदन स्वीकृत किया जाता है

  • स्वीकृति के बाद ₹25,000 की राशि सीधे बैंक खाते में DBT के माध्यम से ट्रांसफर कर दी जाती है

बिहार में महिलाओं के लिए अन्य सरकारी योजनाएं

  • मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना

  • जीविका योजना

  • सातार्धा जीविकोपार्जन योजना

  • महिला उद्यमिता योजना

  • पोषण अभियान

  • मुख्यमंत्री महिला संवाद योजना

Important Links

Download Official  Notice Click Here 
Official Website Click Here
Join Us Our Social Media Channel WhatsApp || Telegram || Instagram

 

निष्कर्ष – Bihar Mahila Sahayata Yojana 2025

इस लेख में हमने आपको बिहार महिला सहायता योजना 2025 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान किया गया  हैं। साथ ही, यह भी बताया है कि आप अपना फॉर्म आवेदन कर सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बिहार महिला सहायता योजना 2025 की ऑफिसियल वेबसाइट पर नियमित रूप से जाए ताकि कोई भी नया अपडेट मिल सके

Bihar Mahila Sahayata Yojana 2025 से सम्बंधित आप सभी लोगो ने  को बहुत अच्छी जानकारी प्राप्त हुआ होगा  यदि यह लेख आप सभी लोगो के लिए यूजफुल साबित होता है तो इस महत्वपूर्ण लेख को आप सोशल मीडिया पर जरूर सेयर करें और साथ ही साथ कमेंट बॉक्स में यह भी बताने का प्रयाश करें कि आप सभी लोगो को हमारे तरफ से डी गई जानकारी कैसा लगा है |

FAQs – Bihar Mahila Sahayata Yojana 2025

1. Bihar Mahila Sahayata Yojana 2025 क्या है?

Ans :- यह बिहार सरकार की एक सरकारी योजना है, जिसे अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित किया जाता है। इस योजना के तहत तलाकशुदा, परित्यक्ता और विशेष परिस्थिति में रह रही मुस्लिम महिलाओं को ₹25,000 की एकमुश्त आर्थिक सहायता दी जाती है।

2. इस योजना का लाभ किसे मिलेगा?

Ans :- इस योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जो: मुस्लिम समुदाय से संबंधित हों तलाकशुदा हों या जिनके पति ने 2 वर्ष से अधिक समय से उन्हें छोड़ दिया हो या जिनके पति मानसिक रूप से पूर्णतः विकलांग हों

3. Bihar Mahila Sahayata Yojana 2025 के तहत कितनी राशि दी जाती है?

Ans :- इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को ₹25,000 (पच्चीस हजार रुपये) की एकमुश्त आर्थिक सहायता दी जाती है।

4. इस योजना के लिए आयु सीमा क्या है?

Ans :- आवेदिका की आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Leave a comment